Click Here
Click Here
Click Here

सिटी पार्क मजार से दान पेटी तोड़ चोरों ने उड़ाया हजारों की रकम, CCTV में कैद वारदात

Bokaro: बोकारो सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी पार्क स्थित मजार की दान पेटी को चोरों ने निशाना बनाया. घटना बीती रात की...

Bokaro: बोकारो सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी पार्क स्थित मजार की दान पेटी को चोरों ने निशाना बनाया. घटना बीती रात की है. जानकारी के अनुसार दान पेटी में करीब 10 से 15 हजार रुपए होने का अनुमान है, जिसका ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी उड़ा ली.

घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह मजार की देखभाल करने वालों की नजर दान पेटी पर पड़ी. इसके बाद सिटी थाना पुलिस को सूचना दी गई. मजार परिसर में लगे CCTV कैमरों को खंगाला गया, जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई.

ALSO READ: वृद्ध महिला के सफल रेस्क्यू और उपचार कराया गया

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज अपने साथ ले गई है और चोरों की पहचान में जुटी है. जांच अधिकारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *