Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर बंद का व्यापक असर: बाजार, पेट्रोल पंप और मिनी बसें बंद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Jamshedpur: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में एनडीए द्वारा शुक्रवार (3 जुलाई) को बुलाए गए जमशेदपुर बंद...

Jamshedpur: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में एनडीए द्वारा शुक्रवार (3 जुलाई) को बुलाए गए जमशेदपुर बंद का शहर भर में व्यापक असर देखने को मिला. सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद रहे. बंद के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा और कई इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया.

प्रमुख बाजारों में बंद का असर, गिरे रहे दुकानों के शटर

साकची, गोलमुरी, बर्मामाइंस, टिनप्लेट, टेल्को, बारीडीह, सिदगोड़ा समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह से ही दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप बंद रहे. बंद समर्थकों के सड़क पर उतरने के कारण अधिकांश बाजारों में कारोबार पूरी तरह ठप रहा.

दिनेश कुमार के नेतृत्व में निकले बंद समर्थक

गोलमुरी क्षेत्र में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. बंद समर्थकों ने बाजारों का भ्रमण कर दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया. इस दौरान राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो चुका है.

Read Also: JPSC मेन्स परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, 2204 अभ्यर्थी देंगे 18 जुलाई से परीक्षा

परिवहन व्यवस्था प्रभावित, मिनी बसों का परिचालन ठप

बंद का असर शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दिया. जमशेदपुर की लाइफलाइन मानी जाने वाली मिनी बसों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा. सड़कों पर केवल कुछ ऑटो ही चलते नजर आए, जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

पुलिस रही अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बंद को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जबकि पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं. समाचार लिखे जाने तक पूरे शहर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई थी और कहीं से भी किसी हिंसक घटना या अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली थी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *