Ranchi : गैस की किल्लत से रांची ही नहीं पूरा देश जूझ रहा है. लेकिन रांची शायद देश का पहला शहर बनने वाला है जहां साफ पानी की किल्लत हो सकती है. साफ पानी की किल्लत से रांचीवासी इसलिए नहीं तरेसेंगे कि यहां पानी की कमी है. बल्कि इसलिए तरसना पड़ सकता है क्योंकि अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है, ना चौंकाने वाली बात. लेकिन यह बात सौ टका सही है.
जानिए कैसे हो सकती है साफ पानी की किल्लत
रांची में पानी के लिए जो बोरिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उन्हें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तरफ से जलापूर्ति करायी जाती है. इस काम को करने के लिए विभाग की तरफ से एक एजेंसी को ठेका देना पड़ता है. रांची में पेयजल आपूर्ति का जिम्मा ‘पाठक यूटिलिटि प्राइवेट लिमिटेड’ को दिया गया है. लेकिन कंपनी का कहना है कि वो रांची में अब साफ पानी लोगों तक नहीं पहुंचा सकती है. क्योंकि अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है.
पानी साफ करने वाला कैमिकल की कमी का बहाना
कंपनी की तरफ से विभाग को एक पत्र भेजा गया है. पत्र में कहा गया है कि कंपनी जिन कैमिकलों का इस्तेमाल पानी साफ करने के लिए करती है, वो कंपनी तक नहीं पहुंच पा रही है, क्योंकि खाड़ी देश में युद्ध छिड़ा हुआ है. कंपनी का कहना है कि पानी साफ करने के लिए बॉक्साइड, सलफर और दूसरे कैमिकलों की जरूरत पड़ती है. जो कंपनी तक पहुंच नहीं पा रही है. इसलिए वो गंदा पानी ही रांची वालों के घर तक पहुंचाएगी.
विभाग ने दिया कड़ा जवाब, कहा बहाना बकवास है
कंपनी की चिट्ठी का जवाब विभाग ने कड़े तेवर में दिया है. विभाग की तरफ से कंपनी को साफ कहा गया है कि जो भी बहाना बनाया जा रहा है, वो उचित नहीं है. ऐसा हरगिज संभव नहीं है. इसलिए इन बहानों का खारिज कर रांची में साफ पानी की पूर्ति की व्यवस्था कंपनी करे.
ALSO READ : जवाब में देर पर हाई कोर्ट की कड़ी फटकार, वनरक्षी नियुक्ति मामले में लगाया जुर्माना
