Click Here
Click Here
Click Here

उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली केस के तीन आरोपियों को मिली बेल

Ranchi : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने से पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर शनिवार...

Ranchi : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने से पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर शनिवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. शनिवार को कोर्ट ने जमानत याचिका दायर करने वाले सभी तीन आरोपियों को राहत देते हुए जमानत याचिका स्वीकार कर ली है और आरोपियों को बेल दे दी है. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. कोर्ट से जिन आरोपियों को बेल मिली है उसमें उत्तम कुमार, लफ़ाज खान और रमीज अंसारी शामिल है. इस पूरे धांधली के खिलाफ तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *