Click Here
Click Here

चोरी की 3 मोटरसाईकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Koderma: तिलैया थाना अंतर्गत तिलैया बाजार से बिेते दिनों 03 मोटरसाईकिल चोरी की घटना घटित हुई थी, जिसके संबंध में तिलैया थाना...

Koderma: तिलैया थाना अंतर्गत तिलैया बाजार से बिेते दिनों 03 मोटरसाईकिल चोरी की घटना घटित हुई थी, जिसके संबंध में तिलैया थाना कांड संख्या 64/26, 80/26, एवं 90/26 दर्ज की गई थी, उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोडरमा द्वारा उक्त चोरी हुए तीनों मोटरसाईकिल की बरामदगी करने तथा अपराधी की गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी तिलैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषणोपरांत एक संदिग्ध व्यक्ति आयुष कुमार पिता सुनील प्रसाद मेहता साकिन साकिन डाढहा, थाना ईचाक, जिला हजारीबाग को पकडा गया.

3 मोटरसाईकिल की गयी बरामदगी

जो पुलिस टीम को पूछताछ के क्रम में मोटरसाईकिल चोरी की घटना में संलिप्तता को स्वीकार करते हुए बतलाया कि वह अपने अन्य तीन साथियों के साथ तिलैया एवं डोमचांच में मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम दिये हैं, तथा तिलैया बाजार से चोरी किये तीनों मोटरसाईकिल को खपाने के लिए बाबुगॉव, हजारीबाग में छुपाकर रखे हैं, तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उसके निशानदेही पर 3 मोटरसाईकिल की बरामदगी की गयी है, पकडे गये अभियुक्त आयुष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है तथा पुलिस टीम द्वारा कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: मड़ुआटांड़ में दर्दनाक हादसा: 11000 हाई वोल्ट करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *