प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्रसेवा से जोड़ने का सशक्त माध्यम: आदित्य साहू

Ranchi: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग...

Ranchi: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया. इस दौरान उन्होंने परिसर में लगी संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों और सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और राष्ट्रसेवा के मूल मंत्र से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है. भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और सेवा भावना से कार्य करता है. यही वैचारिक दृढ़ता और जनता के बीच जाना हमारी सबसे बड़ी ताकत है.

यह भी पढ़ें: आजम खान को सजा: DM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में यूपी के पूर्व मंत्री को सजा, 2 साल कैद और 20 हजार रूपये का जुर्माना

विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान

साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी की रीति-नीति के साथ निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है. कार्यकर्ताओं को यहां से मिले मार्गदर्शन को जमीनी स्तर तक पहुंचाना होगा. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह सहित जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रिम्स : एमबीबीएस के छात्र की मौत, हॉस्टल में फांसी लगाने की कोशिश की थी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *