News Wave Desk: भारतीय संस्कृति और परंपरा में महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली चूड़ियों के रंग सिर्फ उनके श्रृंगार और फैशन का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि हर रंग का एक खास महत्व होता है जो उनकी भावनाओं, शुभता और जीवन की विभिन्न ऊर्जाओं को दर्शाता है.
भारतीय संस्कृति में चूड़ियों के रंग
भारतीय संस्कृति में महिलाएं कई रंगों की चूड़ियां पहनती हैं. श्रृंगार और फैशन का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि हर रंग का एक खास महत्व होता है.

लाल रंग की चूड़ियां

यह प्यार, जोश और नई शुरुआत का रंग है. दुल्हन के लिए यह सौभाग्य और खुशहाल जीवन का प्रतीक मानी जाती है.
हरा रंग की चूड़ियां

हरा रंग प्रकृति, ताजगी और खुशहाली को दर्शाता है. त्योहारों और खासतौर पर सावन में इसे पहनना शुभ माना जाता है.
पीला रंग की चूड़ियां

पीला रंग खुशी, उम्मीद और सकारात्मक सोच का प्रतीक है. यह नए विचारों और मानसिक ऊर्जा को बढ़ाता है.
गुलाबी रंग की चूड़ियां

गुलाबी रंग कोमलता, दया और स्नेह दिखाता है. इसे पहनने वाली महिलाएं शांत और मिलनसार मानी जाती हैं.
नीला रंग की चूड़ियां
नीला रंग गहराई, शांति और आत्मविश्वास का प्रतीक है. यह मानसिक रूप से मजबूत महिलाओं पर खूब फबता है.
सफेद या क्रीम रंग की चूड़ियां
सफेद या क्रीम रंग पवित्रता, सादगी और शांति को दर्शाता है. यह जीवन में सरलता और शांत स्वभाव को दिखाता है.
नारंगी रंग की चूड़ियां

नारंगी रंग उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास का रंग है। यह जिंदगी को खुले दिल से जीने का प्रतीक है.
बैंगनी रंग की चूड़ियां
बैंगनी रंग राजसी ठाठ, रचनात्मकता और गहरी सोच को दिखाता है. यह रंग रहस्यमयी और कलात्मक महिलाओं के लिए खास माना जाता है.
सुनहरे रंग की चूड़ियां

समृद्धि, सफलता और भव्यता का प्रतीक हैं. यह खुशहाली और धन-धान्य की निशानी है.
ज्योतिष और लोक मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को कांच की चूड़ियां पहनने की सलाह दी जाती है, क्योंकि कांच की चूड़ियों से निकलने वाली खनक आसपास के वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर में सकारात्मकता ऊर्जा लाती है.
