Ranchi: राजधानी में दिल्ली से भागकर आई दो नाबालिग बहनों को दिल्ली पुलिस की सूचना पर चुटिया पुलिस ने बहु बाजार जाने वाले रास्ते से बरामद किया. उनके संबंध में दिल्ली के वसंत विहार थाना में पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया है.
Also Read: JAC मैट्रिक रिजल्ट: 99.60% के साथ 4 टॉपर, मेरिट लिस्ट में टॉप-3 पर 10 छात्र शामिल
पिता की प्रताड़ना से थीं परेशान
दोनों बहनें पिता बिष्णु बहादुर की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी मां के पास पाकुड़ जाने के लिए दिल्ली से भाग गई थीं. दिल्ली पुलिस ने नाबालिग बहनों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर रांची के एसएसपी राकेश रंजन को सूचित किया.
पुलिस की कार्रवाई
उनके आदेश पर चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने दोनों बहनों को बरामद कर प्रेम आश्रय में रखा है. नाबालिगों को पाकुड़ में अपनी मां का सही पता भी मालूम नहीं है. चुटिया पुलिस मां के संबंध में जानकारी जुटाकर उन्हें सूचित करेगी.
