Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के मैट्रिक नतीजों ने इस बार साबित कर दिया कि राज्य की माटी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इस साल की मेरिट लिस्ट किसी करिश्मे से कम नहीं है. जहां टॉप-3 की रेस में एक या दो नहीं, बल्कि 10 होनहारों ने अपनी जगह पक्की की है.
टॉप-1 पर 4 छात्रों का संयुक्त कब्जा
इस साल की सबसे सुखद खबर यह रही कि पहली रैंक पर 4 छात्रों ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है. इन सभी ने 99.60% अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है
• प्रियांशु कुमारी (हजारीबाग)
• शिवांगी कुमारी (सिमडेगा)
• प्रेम कुमार साहू (रांची)
• सन्नी कुमार वर्मा (रांची)
इन चारों ने 500 में से 498 अंक लाकर यह साबित कर दिया कि जब हौसले बुलंद हों, तो सफलता कदम चूमती है.
दूसरे और तीसरे स्थान पर भी कड़ी टक्कर
रैंक 2 पर भी चार छात्रों ने 99.20% (496 अंक) के साथ अपना परचम लहराया
• दिव्यांशु उरांव (गुमला)
• खिलेश साहू (गुमला)
• वैष्णवी श्री (हजारीबाग)
• जूलिता मिंज (हजारीबाग)
रैंक 3 पर 98.80% (494 अंक) हासिल कर महताब अंसारी, प्रीत राज, अमीषा कुमारी और रानी दीप्ति ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया.
