ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत RPF ने रांची स्टेशन से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया है. बच्ची को रांची रेलवे...

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचाया है. बच्ची को रांची रेलवे स्टेशन पर अकेले और डरी हुई हालत में देखा गया था.

प्लेटफॉर्म पर अकेली मिली बच्ची

आरपीएफ पोस्ट रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ टीम ने 8 मार्च को प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर बच्ची को देखा. वह अकेली और डरी हुई स्थिति में थी, जिसके बाद टीम ने उसे अपने संरक्षण में लिया.

Also Read: रांची में अगले 48 घंटे बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 13 मार्च से बढ़ेगा तापमान

पूछताछ में सामने आई पहचान

पूछताछ के दौरान बच्ची ने अपना नाम सोलाली (13 वर्ष) बताया. उसने अपने पिता का नाम गौतम और घर भद्रक, ओडिशा बताया.

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष किया गया प्रस्तुत

आरपीएफ टीम ने बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC), रांची के समक्ष पेश किया. इसके बाद कमेटी ने उसे वन स्टॉप सेंटर, रांची भेजने का निर्देश दिया.

RPF टीम की अहम भूमिका

इस बचाव अभियान में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी के साथ आरपीएफ स्टाफ रामजी नाइक, एस.पी. टोप्पो और एस.पी. खाल्को की अहम भूमिका रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *