Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में 33 बालू घाटों की ई-नीलामी शुरू, अवैध खनन पर लगेगी लगाम

Ranchi: जिला खनन एवं भूतत्व विभाग ने कोडरमा में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और राजस्व बढ़ाने की दिशा में बड़ा...

Ranchi: जिला खनन एवं भूतत्व विभाग ने कोडरमा में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और राजस्व बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. जिला खनन एवं भूतत्व विभाग ने झारखंड बालू खनन नीति 2025 के तहत जिले के 33 बालू घाट समूहों (कैटेगरी-2) के आवंटन के लिए ई-नीलामी की अधिसूचना जारी की है.

14 मई को प्री-बिड मीटिंग 

इच्छुक निविदादाता 14 मई को जिला खनन कार्यालय, कोडरमा में आयोजित प्री-बिड मीटिंग और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने और ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई को अपराह्न 3 बजे तक तय की गई है.

3 जून को तकनीकी मूल्यांकन 

तकनीकी निविदाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और सफल उम्मीदवारों की सूची 3 जून को पोर्टल पर अपलोड की जाएगी.

4 जून को अंतिम ई-नीलामी 

अंतिम ई-नीलामी 4 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी.

फैक्ट फाइल 

• कुल समूह: 33
• प्रमुख क्षेत्र: अक्टो, दुधी, केसो, लाठबेदवा और कांति मूर्तिया
• क्षेत्रफल: 0.08 हेक्टेयर से 5.35 हेक्टेयर तक
• सबसे बड़ा रिजर्व: कांति मूर्तिया समूह में 30,52,132.20 CFT प्रति वर्ष अनुमानित रिजर्व क्षमता.

प्रशासन का मानना है कि इस प्रक्रिया से अवैध खनन पर नियंत्रण होगा और सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी.

ALSO READ: DC साहब… नहीं है आपके जिलों में पर्याप्त डीजल-पेट्रोल, अगर ना हो हमारी बात पर भरोसा, तो हमारी तरह रांची से बोकारो घूम आएं…

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *