NewWave Desk: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है. इसी बीच चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी से जुड़े शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं, जिससे अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक तस्वीर साफ होने लगी है.
पश्चिम बंगाल में कड़ा मुकाबला
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी की पार्टी 122 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 140 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
असम में BJP की बढ़त
असम में बीजेपी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. यहां पार्टी 68 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
Also Read: विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: बंगाल में पिछड़ गई TMC, असम में BJP की लहर और दक्षिण में बदलाव के संकेत
केरल में कांग्रेस आगे
केरल में इस बार मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 83 सीटों पर आगे है, जबकि लेफ्ट गठबंधन 52 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
पुडुचेरी में बीजेपी मजबूत
पुडुचेरी में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. यहां पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है.
तमिलनाडु में DMK की बढ़त
तमिलनाडु में डीएमके बढ़त बनाए हुए है. पार्टी 46 सीटों पर आगे है, जबकि एआईएडीएमके 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
नतीजों पर टिकी निगाहें
शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि कई राज्यों में मुकाबला बेहद दिलचस्प और कड़ा होने वाला है. अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो इन राज्यों की राजनीतिक दिशा तय करेंगे.
