Bokaro: पर्यावरणीय स्थिरता और जिम्मेदार औद्योगिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए प्रमुख इस्पात निर्माता कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया. वेदांता समूह की इस अग्रणी कंपनी ने पर्यावरण जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान के जरिए बोकारो और आसपास के क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से नाम हटाने की भाजपाई साजिश को नाकाम करेगी कांग्रेस, राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत तय : के. राजू

एक पेड़ मां के नाम थीम से प्रेरित अभियान
इस वर्ष पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा घोषित थीम एक पेड़ मां के नाम से प्रेरणा लेते हुए ईएसएल स्टील ने अपने संयंत्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ग्रीन-ड्राइव की शुरुआत की है. कंपनी ने 1.80 एकड़ के विशाल क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया. इस अभियान में कंपनी के 150 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और एक हजार से अधिक देशी पौधों का रोपण किया. रोपा गया प्रत्येक पौधा माताओं के स्नेह और धरती माँ के प्रति सम्मान व पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रतीक बना. कंपनी का उद्देश्य इसी स्थान पर आने वाले समय में 15,000 से अधिक देशी पौधे लगाने का है, जिससे स्थानीय पारिस्थितिक संतुलन को एक नया जीवन मिलेगा.

यह भी पढ़ें: डॉ. इरफान अंसारी का योगी आदित्यनाथ को चैलेंज, कहा- ‘झारखंड में बुलडोजर नहीं, संविधान चलेगा’
