Click Here
Click Here
Click Here

महंगाई के बीच निवेश से बना सकते हैं 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड

Newswave Desk: बढ़ती महंगाई के दौर में निवेश (Investment) भविष्य की प्लानिंग का सबसे बेहतर तरीका माना जाता है. अगर आपने 20...

Newswave Desk: बढ़ती महंगाई के दौर में निवेश (Investment) भविष्य की प्लानिंग का सबसे बेहतर तरीका माना जाता है. अगर आपने 20 की उम्र में निवेश शुरू नहीं किया, तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार 30 साल की उम्र भी निवेश शुरू करने और एक मजबूत फाइनेंशियल भविष्य बनाने के लिए सही समय है. सही प्लानिंग और अनुशासन के साथ म्यूचुअल फंड की SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए रिटायरमेंट तक लगभग ₹5 करोड़ का फंड तैयार किया जा सकता है. इसके लिए सबसे जरूरी है कि लंबे समय तक निवेश जारी रखा जाए और कंपाउंडिंग की ताकत का फायदा लिया जाए.

हर महीने कितनी SIP करनी होगी?

अगर कोई व्यक्ति हर महीने एक समान रकम निवेश करता है, तो उसे करीब ₹16,000 प्रति माह निवेश करना होगा. 30 साल तक निवेश करने पर कुल निवेश लगभग ₹57.6 लाख होगा. अगर इस पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो करीब ₹5 करोड़ का फंड तैयार हो सकता है. लेकिन हर किसी के लिए शुरुआत में इतनी बड़ी रकम लगाना आसान नहीं होता. ऐसे में Step-up SIP एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Step-up SIP क्या है?

बता दें, इस तरीके निवेशक इस तरीके में निवेशक शुरुआत कम रकम से करता है और हर साल अपनी SIP को थोड़ा-थोड़ा बढ़ाता है, जैसे 10% हर साल. उदाहरण के लिए, अगर आप करीब ₹5,700 प्रति माह से शुरुआत करते हैं और धीरे-धीरे निवेश बढ़ाते हैं, तो 30 साल में भी लगभग ₹5 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. इसका फायदा यह है कि शुरुआत में ज्यादा दबाव नहीं होता और जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, आपका निवेश भी बढ़ता जाता है.

कुल निवेश कितना होगा ?

इस पूरे प्लान में आपका कुल निवेश करीब ₹1 करोड़ के आसपास हो सकता है, जबकि बाकी पैसा कंपाउंडिंग के जरिए बनता है. यानी समय के साथ आपका पैसा खुद पैसा कमाने लगता है. अगर निवेश 30 की बजाय 35 या 40 साल की उम्र में शुरू किया जाए, तो वही लक्ष्य पाने के लिए ज्यादा SIP करनी पड़ेगी. इसलिए जल्दी शुरुआत करना हमेशा फायदेमंद होता है. आज के ₹5 करोड़ की वैल्यू 30 साल बाद उतनी नहीं रहेगी, क्योंकि महंगाई का असर रहेगा. इसलिए निवेश प्लान बनाते समय भविष्य की जरूरतों और महंगाई दोनों को ध्यान में रखना जरूरी है.

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य समझ के लिए है, इसे निवेश सलाह न मानें. किसी भी निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें.

ALSO READ: अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ा फायदा, तेल और चाबहार पोर्ट पर राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *