DC ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Lohardaga: DC संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कुडू स्थित दीदी कैफे का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस...

Lohardaga: DC संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कुडू स्थित दीदी कैफे का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कैफे में आने वाले ग्राहकों की संख्या, किचन की स्थिति, साफ-सफाई, बर्तनों की उपलब्धता समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया. DC ने कैफे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली और इसे प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा.

निरीक्षण के दौरान इन्वर्टर और बोरिंग से संबंधित समस्याओं की जानकारी मिलने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कैफे संचालिकाओं ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 4 हजार से 7 हजार रुपये तक की बिक्री हो रही है.

आत्मनिर्भर बनने के लिए दीदियों को किया प्रेरित

DC ने कहा कि कैफे का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जाना आवश्यक है. उन्होंने जरूरत के अनुसार स्टाफ की नियुक्ति करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने दीदियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कैफे को एक सफल उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा.

बिलिंग प्रणाली विकसित करने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने बिक्री और आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा रखने के लिए बिलिंग प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे वित्तीय नुकसान की संभावना कम होगी और कैफे का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकेगा. इस अवसर पर डीपीएम जेएसएलपीएस समेत दीदी कैफे से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं.

ALSO READ: हजारीबाग में आमों की महक: मियांजाकी से अल्फांसो तक एक ही मंच पर, किसानों को मिला बड़ा बाजार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *