Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बंद खदान में नहाने गया युवक लापता, डूबने की आशंका; प्रशासन ने शुरू किया तलाश अभियान

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलपहाड़ी गांव में मंगलवार को एक युवक के लापता होने की घटना सामने आई...

khadan

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलपहाड़ी गांव में मंगलवार को एक युवक के लापता होने की घटना सामने आई है. आशंका जताई जा रही है कि युवक बंद पड़े खदान के गहरे पानी में डूब गया है. लापता युवक की पहचान बेलपहाड़ी निवासी स्वर्गीय सुबोध पहाड़िया के 25 वर्षीय पुत्र राम पहाड़िया के रूप में हुई है.

देर शाम तक घर नहीं लौटने पर बढ़ी चिंता

जानकारी के अनुसार, राम पहाड़िया मंगलवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच गांव के पास स्थित बंद खदान में नहाने गया था. काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की.

खदान किनारे मिले कपड़े और साबुन

खोजबीन के दौरान परिजन जब खदान के पास पहुंचे तो उन्हें पानी के किनारे युवक के कपड़े और साबुन पड़े मिले. यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और युवक के खदान के गहरे पानी में डूब जाने की आशंका जताई जाने लगी. इसके बाद तत्काल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई.

Read Also: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: पीड़ितों के मुआवजे के लिए 6.71 करोड़ की राशि आवंटित, नौ जिलों को मिली मंजूरी

प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू और अंचलाधिकारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों की मौजूदगी में युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

गांव में पसरा मातम, परिजन बेहाल

घटना के बाद पूरे बेलपहाड़ी गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुटे हुए हैं. प्रशासन की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है और युवक का पता लगाने का प्रयास जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *