Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: बंदगांव प्रखंड मुख्यालय में SIR गणना फॉर्म का वितरण, BLO को सौंपे गए गणना फॉर्म

Chaibasa: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को बंदगांव प्रखंड मुख्यालय परिसर में गणना (एन्यूमेरेशन) फॉर्म का वितरण किया गया....

घर-घर जाकर होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण

Chaibasa: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को बंदगांव प्रखंड मुख्यालय परिसर में गणना (एन्यूमेरेशन) फॉर्म का वितरण किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को गणना फॉर्म उपलब्ध कराते हुए अभियान को पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया.

घर-घर जाकर होगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण

बीडीओ भीषम कुमार ने बताया कि एसआईआर अभियान के अंतर्गत निर्धारित अवधि में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे तथा गणना फॉर्म भरकर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करेंगे. उन्होंने सभी बीएलओ से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचने और किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटने नहीं देने की अपील की.

जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से मांगा सहयोग

जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय ने आम नागरिकों से एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि बीएलओ के घर पहुंचने पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर गणना फॉर्म सही ढंग से भरवाएं, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन हो सके. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी बीएलओ उपस्थित रहे.

ALSO READ : झारखंड में पावर सेंटर से साइडलाइन हो गए हैं IRS और ICAS अफसर, स्टेट डेप्यूटेशन में नहीं मिल रही जगह, एक्पोजर से हो रहे वंचित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *