Ranchi: रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रविवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
14 बंदियों के मामलों पर हुई सुनवाई
इस विशेष अदालत का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को कानूनी राहत प्रदान करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने के लिए प्रेरित करना था. जेल अदालत के दौरान कुल 14 बंदियों के आवेदनों को कोर्ट के समक्ष विचार के लिए रखा गया. जिसपर त्वरित सुनवाई करते हुए न्यायालय द्वारा मौके पर ही 01 बंदी को कानूनी लाभ प्रदान करते हुए राहत दी गई.

ALSO READ: 18 मई को हजारीबाग में जुटेंगे फेयर प्राइस शॉप डीलर्स, झारखंड स्तरीय सम्मेलन को लेकर उत्साह
इस दौरान विधिक जागरूकता के साथ-साथ इस शिविर में नालसा और झालसा द्वारा बंदियों को दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सुविधाओं की जानकारी दी गई. इसके अलावा कारागार में बंदियों के लिए हेल्थ कैंप भी लगाया गया जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरी चिकित्सा परामर्श दिए गए.
