रांची : झारखंड में मोटर दुर्घटना दावा मामलों के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निपटारे के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. ज्यूडिशियल एकेडमी झारखंड द्वारा आगामी पांच अप्रैल को एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.
इस कार्यशाला का विषय Workshop on qualitative disposal of motor accident claim cases रखा गया है. इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को कानूनी बारीकियों से अवगत कराना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े क्लेम के मामलों का निपटारा तेजी से और सही तरीके से हो सके, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय और मुआवजा मिल सके.
Also Read: डिजिटल अरेस्ट कर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, झारखंड CID ने बिहार से सिम विक्रेता को पकड़ा
पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश
पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले के एसएसपी, एसपी को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि प्रत्येक जिले से कम से कम एक सब इंस्पेक्टर या उससे ऊपर के स्तर के पदाधिकारी को इस कार्यशाला के लिए नामित किया जाना है. नामित अधिकारियों को पांच अप्रैल की सुबह नौ बजे तक तक ज्यूडिशियल एकेडमी, धुर्वा में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.
