Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के कुकही गांव निवासी व छतरपुर विधान सभा के पूर्व विधायक सह संयुक्त बिहार सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मण राम का पार्थिव शरीर बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया. देवरी सोन नदी स्थित मुक्तिधाम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, एसडीएम गौरांग महतो, अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार सहित पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी और श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर राजकीय सम्मान की सभी औपचारिकता पूरी की गई. अंत्येष्टि के मौके पर लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, लक्ष्मण तेरा नाम रहेगा, लक्ष्मण राम अमर रहे, के नारे लगाये. मुखाग्नि मंत्री लक्ष्मण राम के बड़े पुत्र अजय कुमार ने दी.
ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के अपमान पर बवाल, धनबाद में सड़क पर पोस्टर बिछाने के खिलाफ JMM ने दर्ज कराई शिकायत
अंतिम दर्शन के उमड़े लोग
बता दें कि पूर्व मंत्री लक्ष्मण राम दो-चार दिनों से बीमार चल रहे थे. मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. परिजन रांची ले जा रहे थे, इसी क्रम में रांची के समीप मांडर के पास उन्होंने अंतिम सांस ली. मांडर के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. निधन की खबर सुनते ही नगर पंचायत क्षेत्र के कुर्मी टोला स्थित उनके आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बुधवार की सुबह उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
ये भी पढ़ें : रांची: रेलवे घूसकांड में गिरफ्तारी के बाद CBI का मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक के आवास पर छापा,सीनियर डीसीएम से पूछताछ जारी
मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद
मौके हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक दशरथ कुमार सिंह, अध्यक्ष अजय कुमार भारती, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, बसपा के वरिष्ठ नेता शेर अली, एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, पूर्व नप अध्यक्ष रामेश्वर राम, पूर्व नप उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, अविनाश कश्यप, अभिमन्यु सिंह, जेएमएम के वरिष्ठ नेता जवाहिर पासवान, रामराज पासवान, भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर कुशवाहा, रणविजय कुमार सिंह, राज अली, दिलीप कुमार सिंह, सैयद ज़क्की हुसैन रिज़वी, मुमताज़ खान, कुश कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह, विमलेश पासवान, मिथिलेश पासवान, प्रदीप पासवान, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, कृष्णा बैठा, पूर्व मुखिया विजय यादव, पूर्व वार्ड पार्षद नज़ीर अहमद, मुन्ना कुमार देव, प्रणव सुमन, प्यारे नबी, अनिमेष अग्रवाल, रविन्द्र सिंह के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
