रांची : बाबा साहेब को CPI कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, संविधान रक्षा का लिया गया संकल्प

Ranchi: रांची स्थित सीपीआई राज्य कार्यालय के सभागार में आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के...

Ranchi: रांची स्थित सीपीआई राज्य कार्यालय के सभागार में आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई. उपस्थित सभी सदस्यों ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उसके मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई. इस मौके पर जिला सचिव सह राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का सपना केवल राजनीतिक समानता तक सीमित नहीं था, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक समानता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि इन अधिकारों को हासिल करने के लिए संघर्ष को और तेज करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री का खुला चैलेंज, कहा- निजी अस्पतालों का शोषण उजागर करने पर दूंगा अवॉर्ड

‘संविधान को बचाने की लड़ाई अब और मजबूती से लड़नी होगी’

वहीं झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह स्टेट बार काउंसिल सदस्य कलाम रशीदी ने कहा कि आज संविधान में मिले अधिकारों को सुरक्षित रखने का समय आ गया है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संविधान को बचाने की लड़ाई अब और मजबूती से लड़नी होगी. कार्यक्रम में राजेंद्र रविदास, विजय वर्मा, किरण कुमारी, कृष्णकांत वर्मा, भारती जी, मनोज ठाकुर श्यामल, राजेश सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे. सभी ने एकजुट होकर बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE- रांची: सरकारी खजाने में 2.94 करोड़ की सेंध, दो कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज, एक पकड़ा गया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *