धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग बंद: केंदुआडीह में अचानक धंसी सड़क,आवागमन पूरी तरह ठप

धनबाद: कोयलांचल के केंदुआडीह इलाके में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब धनबाद-बोकारो को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का एक बड़ा...

धनबाद: कोयलांचल के केंदुआडीह इलाके में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब धनबाद-बोकारो को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया. इस घटना ने न केवल यातायात को प्रभावित किया है, बल्कि स्थानीय निवासियों के बीच दहशत पैदा कर दी है.

Also Read : एनोस एक्का को वापस करना होगा 57 करोड़ का भूखंड, आदिवासी खाते की भूमि वापसी की प्रक्रिया में करना होगा सहयोग

दो फीट तक नीचे धंसी सड़क

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केंदुआडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्ग पर अचानक जमीन के अंदर से तेज आवाज आई और सड़क का बीचों-बीच हिस्सा लगभग दो फीट तक नीचे धंस गया. धंसाव के साथ-साथ सड़क के आसपास के बड़े हिस्से में लंबी-लंबी दरारें भी उभर आई हैं. गनीमत यह रही कि जिस वक्त सड़क धंसी, उस समय कोई भारी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ी जान-माल की क्षति हो सकती थी.

Also Read : बोकारो युवती लापता केस : HC ने DGP, FSL निदेशक, बोकारो SP और SIT टीम को किया तलब

प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रूट किया डायवर्जन

घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने प्रभावित स्थल के दोनों ओर मजबूत बैरिकेडिंग कर दी गई है. पैदल चलने वालों और स्थानीय लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. बोकारो की ओर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को दूसरे वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया है. फिलहाल यह मुख्य मार्ग पूरी तरह से सील है.

Also Read : झारखंड पुलिस की फ्लॉप होती महत्वाकांक्षी योजनाएं, शोर-शराबे के साथ शुरुआत, पर जमीन पर जल्द ही दम तोड़ दिया अभियान

खनन गतिविधियों पर गहराया संदेह

इस भू-धंसाव के पीछे का मुख्य कारण क्षेत्र में चल रही कोयला खनन गतिविधियों को माना जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीसीसीएल द्वारा की जा रही भूमिगत माइनिंग के कारण ऊपर की जमीन खोखली और कमजोर हो गई है, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *