सरायकेला : छोटा गम्हरिया में ‘वात्सल्य बालिका गृह’ का उद्घाटन, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Saraikela: गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया में मिशन वात्सल्य के तहत ‘वात्सल्य बालिका गृह’ का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. उपायुक्त...

Saraikela: गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया में मिशन वात्सल्य के तहत ‘वात्सल्य बालिका गृह’ का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर बालिका गृह का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की शुरुआत में उपायुक्त और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने केंद्र भवन का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया. उन्होंने केंद्र की बालिकाओं के बीच अंगवस्त्र और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियों से युक्त बैग का वितरण भी किया.

यह भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 53 प्रस्तावों पर लगी मुहर, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर

बालिकाओं को मिले सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण : उपायुक्त

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद और संरक्षण की आवश्यकता वाली बालिकाओं को सुरक्षित, संरक्षित और संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराना इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले में बालिका गृह उपलब्ध नहीं होने के कारण संरक्षण की जरूरत वाली बच्चियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित करना पड़ता था. अब जिले में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से बालिकाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर देखभाल और परवरिश मिल सकेगी. इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : रामगढ़: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे पाण्डेय गिरोह के 2 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *