News Desk: यूपीएसएसएससी की ओर से एक और भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके तहत उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के कुल 295 पदों पर भर्ती की जाएगी.

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून से शुरू होंगे और उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं, शुल्क समायोजन एवं आवेदन में सुधार (करेक्शन) की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है.
पदों का पूरा विवरण
इस भर्ती में कुल 295 पद भरे जाएंगे. इनमें 52 पद प्लाटून कमांडर के लिए और 243 पद ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के लिए रखे गए हैं. ये सभी पद होम गार्ड विभाग में भरे जाएंगे, जिससे विभाग का काम और बेहतर हो सके.
पात्रता और योग्यता
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड होना जरूरी है.
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक(Graduation) पास होना चाहिए. वहीं, अवैतनिक विभागीय कर्मचारियों के लिए इंटरमीडिएट पास होना पर्याप्त है.
- आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी.
शारीरिक योग्यता
- इस भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 167.7 सेमी होनी चाहिए. छाती बिना फुलाए 78.8 सेमी और फुलाने पर 83.8 सेमी होनी चाहिए.
- SC/ST वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी तय है, जबकि छाती 76.5 सेमी (बिना फुलाए) और 81.5 सेमी (फुलाने पर) होनी चाहिए. पर्वतीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए भी लंबाई 162.6 सेमी और छाती का माप 76.5 सेमी (बिना फुलाए) व 81.5 सेमी (फुलाने पर) निर्धारित है.
- महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी रखी गई है, जबकि एससी/एसटी और पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह 147 सेमी है. साथ ही महिला उम्मीदवारों का वजन 45 से 58 किलोग्राम के बीच होना जरूरी है.
चयन प्रक्रिया और वेतन
इस भर्ती में चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) में शामिल होना होगा. यह फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा, यानी इसमें पास होना जरूरी है.
Also Read: 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव संभव, JCM की सिफारिशें चर्चा में
वेतन की बात करें तो ब्लॉक ऑर्गेनाइजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 5 के अनुसार 29,200 से 92,300 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. वहीं प्लाटून कमांडर पद के लिए पे लेवल 6 के अनुसार 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है. भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए.
