Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह ग्वाला बस्ती में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया. शातिर चोरों ने 6 दरवाजों के ताले तोड़कर और 6 अलमारी खंगालकर करीब 18 से 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात पार कर दिए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
परिवार की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा
पीड़ित अवधेश कुमार ने बताया कि पूरा परिवार पिछले 5 दिनों से नामदा बस्ती स्थित दूसरे मकान में शादी समारोह में गया हुआ था. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की.
Also Read: हजारीबाग में 14 साल से जमे ‘कुर्सी के बादशाह’: ट्रांसफर आदेश बेअसर, सिस्टम पर सवाल!
6 दरवाजों के ताले काटे, 6 अलमारियां तोड़ीं
चोरों ने घर के एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 6 दरवाजों के ताले काट दिए. अंदर घुसकर 6 अलमारियों को तोड़ा और उनमें रखे सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए. सुबह पड़ोसियों को ताले टूटे दिखे तो उन्होंने अवधेश कुमार को सूचना दी.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही टेल्को थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
स्थानीय लोगों में दहशत
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में गश्ती बढ़ाने की जरूरत है. एक साथ 6 दरवाजे तोड़कर इतनी बड़ी चोरी से लोग दहशत में हैं. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
