रामगढ़: जिले के अंतर्गत हेसला में स्थित एक फैक्ट्री में हुए भीषण भट्टी ब्लास्ट हादसे ने अब और भी गंभीर रूप ले लिया है. इस घटना में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. जानकारी के अनुसार, रांची के अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे एक और मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गौरतलब हैं कि इस भीषण विस्फोट में कुल नौ मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे. घटना के तुरंत बाद चार मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था. वर्तमान में चार अन्य मजदूरों की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है.
रामगढ़ फैक्ट्री ब्लास्ट: मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे अन्य मजदूर
रामगढ़: जिले के अंतर्गत हेसला में स्थित एक फैक्ट्री में हुए भीषण भट्टी ब्लास्ट हादसे ने अब और भी गंभीर रूप ले...
सम्बंधित ख़बरें
