गिरिडीह : झारखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर शालिनी वैश्यखियार का गर्मजोशी से स्वागत

Giridih: शालिनी वैश्यखियार को झारखंड भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है. महुरी महिला समिति, महेशलुंडी की महिलाओं ने शालिनी वैश्यखियार का...

Giridih: शालिनी वैश्यखियार को झारखंड भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है. महुरी महिला समिति, महेशलुंडी की महिलाओं ने शालिनी वैश्यखियार का आज गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान समिति की महिलाओं ने फूल-मालाओं से शालिनी वैश्यखियार से लाद दिया. अपने उत्साह और समर्थन का खुलकर इजहार किया. कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इसे अपने क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. इस मौके पर बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

यह भी पढ़ें : उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी का प्रयास: एडीजी ने एसआईटी टीम के साथ किया केस का समीक्षा

समाज के लिए बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं : शालिनी वैश्यखियार

अभिनंदन समारोह के दौरान शालिनी वैश्यखियार ने भावुक होकर कहा कि इस सम्मान के लिए वह सभी बहनों की आभारी हैं. उन्होंने विशेष रूप से ‘राखी’ को इस आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने आगे कहा कि “आपलोग ही मेरा हौसला बढ़ाकर मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं. आपके विश्वास और साथ से ही मैं समाज और संगठन के लिए और बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.”

यह भी पढ़ें : झारखंड को बड़ी सौगात : 15 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, नितिन गडकरी सख्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *