सरायकेला-खरसावां के युवाओं के लिए बड़ा अवसर : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा मौका

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई...

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. PanIIT Alumni Reach For Jharkhand Foundation के सहयोग से संचालित प्रेझा फाउंडेशन (Prejha Foundation) द्वारा जिले के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुलों, नर्सिंग संस्थानों एवं आईटीआई में विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराना है. प्रशिक्षण के अंतर्गत मैन्युफैक्चरिंग (वेल्डिंग, फिटिंग, कटिंग), इंटरनेशनल स्किल (इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पाइप फिटर, ए.सी. मैकेनिक), फोर्कलिफ्ट ड्राइविंग, मशीनिस्ट (महिलाओं के लिए) एवं सिलाई मशीन ऑपरेटर (महिलाओं के लिए) जैसे ट्रेड्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : रांची : अल्बर्ट एक्का चौक पर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा, लव जिहाद को लेकर पुतला फूंका

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

* 45 से 90 दिनों का अल्पकालिक तकनीकी प्रशिक्षण
* प्रशिक्षण अवधि के दौरान आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था
* प्रशिक्षण उपरांत देश की नामी कंपनियों में रोजगार के अवसर

उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए. प्रखंड स्तर पर रोजगार शिविरों का आयोजन, विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान तथा नियोजन कार्यालय के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : झारखंड: सूर्य देवता के तेवर हुए तल्ख, 7 जिलों में लू का रेडिएशन, पलामू-कोल्हान के लिए यलो अलर्ट जारी

अवसर का लाभ उठाएं युवा : उपायुक्त

उपायुक्त ने जिले के सभी युवक-युवतियों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करें और आत्मनिर्भर बनें. उन्होंने अभिभावकों एवं आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने आसपास के युवाओं को इस योजना की जानकारी दें एवं उन्हें नामांकन के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले में रोजगार के अवसरों का विस्तार हो सके.

अधिक जानकारी एवं नामांकन के लिए संपर्क करें

* हेल्पलाइन नंबर: 6204800180
* कुचाई एवं खरसावां (संपर्क: नरेश आर्य) – 6207901426 / 9308992576
* सरायकेला (संपर्क: संतोष कुमार) – 6204800194

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *