कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरसावां में नामांकन हेतु प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

सरायकेला: खरसावां प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वर्ग 6, 7 एवं 9 की रिक्त सीटों पर नामांकन हेतु प्रखंड स्तरीय...

Kasturba Gandhi Residential School, Kharsawan
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरसावां

सरायकेला: खरसावां प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वर्ग 6, 7 एवं 9 की रिक्त सीटों पर नामांकन हेतु प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी, खरसावां प्रधान मांझी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड एवं चयन प्रक्रिया की समीक्षा की गई. अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए.

वंचित बालिकाओं को दी जाए प्राथमिकता

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योग्य एवं पात्र छात्राओं का चयन सुनिश्चित किया जाए तथा वंचित एवं जरूरतमंद बालिकाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें शिक्षा से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाए. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि नामांकन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकें. साथ ही सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया.

नामांकन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने का निर्देश

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. अतः सभी संबंधित पदाधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए नामांकन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कराएं. बैठक में समिति सदस्य के रूप में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य एवं प्रमुख समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: युवा तुर्क चंद्रशेखर: संबंधों की राजनीति के बेमिसाल नायक, सरयू राय ने साझा किए अनछुए किस्से

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *