Click Here
Click Here

गिरिडीह-मधुपुर रोड पर तेज रफ्तार का कहर, टाटा कर्व ने खड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर

गिरिडीह: जिले के गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक नजारा देखने को मिला. सलैया के समीप...

Giridih-Madhupur road
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग

गिरिडीह: जिले के गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक नजारा देखने को मिला. सलैया के समीप एक टाटा कर्व कार ने सड़क किनारे खड़ी मैजिक (पिकअप) वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार मौके पर ही पलट गई और अफरा-तफरी मच गई.

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, टाटा कर्व गिरिडीह से मधुपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान देवघर से पूजा कर लौट रहे पिकअप चालक ने सलैया स्थित एक होटल के पास अपनी गाड़ी खड़ी की थी. तभी तेज रफ्तार में आ रही कार ने सीधे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि टाटा कर्व पलटकर सड़क पर उलट गई. हादसे के बाद कार में सवार लोग मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूरे मामले में जिम्मेदारों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः झारखंड के उच्च शिक्षा क्षेत्र में नए युग की शुरुआत: राज्यपाल ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 को दी मंजूरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *