Saraikela: सरायकेला जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाया. इस दौरान उपायुक्त ने आमलोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा इसके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक मामले प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, निजी विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत नामांकन, जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन, चांडिल अंचल में लंबित म्यूटेशन, ईचागढ़ एवं कपाली क्षेत्र में राशन डीलर लाइसेंस की संख्या वृद्धि, चौकीदार संवर्ग की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने, स्वर्णरेखा डैम कॉलोनी घोड़ानेगी, चांडील में सभी चापानल खराब होने से पानी की गंभीर संकट उत्पन्न होने, कपाली नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हेतु निर्माणाधीन योजनाओं को पूर्ण कराने, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर स्थित शराब दुकान के आसपास असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण, ग्राम कृष्णपुर (उपर दुगनी) में जर्जर सड़कों की मरम्मत, निजी विद्यालयों द्वारा अवैध शुल्क वसूली की जांच, विद्यालयी वाहनों का सत्यापन, एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अंबेडकर आवास योजना का लाभ प्रदान करने तथा राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोलो कुटुग ग्राम में खराब ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने से संबंधित मामले शामिल हैं.
यह भी पढ़ें : कार्मिक विभाग की फाइलबाजी में उलझा अफसरों का घर-खर्च, सिस्टम की संवेदनशीलता हुई शून्य, सचिवालय सेवा संघ ने जताया रोष
तुरंत करें समाधान, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त
प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जटिल प्रकृति के मामलों को चिन्हित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें. आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें : झारखंड: सूर्य देवता के तेवर हुए तल्ख, 7 जिलों में लू का रेडिएशन, पलामू-कोल्हान के लिए यलो अलर्ट जारी
