Ramgarh: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को धमकाने और लेवी मांगने वाले पाण्डेय गिरोह के एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अभियुक्त के पास से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे भदानीनगर ओपी के सुथरपुर में एक निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार से पाण्डेय गिरोह के नाम पर लेवी की मांग की गई थी. अपराधियों ने मोबाइल के माध्यम से धमकी दी थी कि काम शुरू करने से पहले मैनेज करें, अन्यथा इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे. इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवरिया कुरसे मोड़ भदानीनगर के पास छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी की पहचान अशोक महतो के रूप में हुई.
यह भी पढ़ें : गुमला: कुएं में गिरकर रिटायर्ड असम राइफल्स जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
