सरायकेला : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत ईचागढ़ में लाभुकों को मिला बैल, राजनगर में बतख चूजों का वितरण

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ एवं राजनगर प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को बैल और बतख चूजा दिया...

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ एवं राजनगर प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को बैल और बतख चूजा दिया गया. ग्रामीण आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुधन एवं कुक्कुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ईचागढ़ प्रखंड में कृषकों के बीच आठ यूनिट बैल जोड़ी का वितरण किया गया. इससे कृषि कार्यों में सहूलियत के साथ-साथ किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. वहीं, राजनगर प्रखंड में 29 यूनिट बतख चूजों का वितरण किया गया. इससे लाभुकों को कुक्कुट पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय सृजन का अवसर प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें : नीमडीह में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: 6 अड्डे ध्वस्त, 1500 किलो महुआ जावा जब्त

स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के विविध साधनों को सुदृढ़ करना, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना तथा लाभुकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है. वहीं संबंधित पदाधिकारियों ने लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ उठाने तथा पशुपालन/कुक्कुट पालन से जुड़ी गतिविधियों को सतत रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया.

यह भी पढ़ें : सफलता : आयुष्मान भारत में रांची सदर अस्पताल टॉप पर, पुणे में मिला प्रथम स्थान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *