अनियंत्रित पिकअप वैन खेत में पलटी, बड़ा हादसा टला, चालक बाल-बाल बचा

  Giridih: जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडरो-कोदंबरी मुख्य मार्ग पर रविवार को एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत...

 

Giridih: जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडरो-कोदंबरी मुख्य मार्ग पर रविवार को एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालक को मामूली चोटें आई हैं.

बैटरी पानी से लदा वाहन जा रहा था बिहार से कोदंबरी

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में बैटरी पानी लदा हुआ था और वाहन बिहार के चकाई से कोदंबरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान मंडरो-कोदंबरी मुख्य मार्ग के एक मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वैन सड़क से करीब 20 फीट दूर खेत में जाकर पलट गई.

Also Read: अपराधी प्रिंस खान का राइट हैंड मेजर दुबई से गिरफ्तार, इंटरपोल की मदद से लाया गया भारत

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और चालक को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया गया. हादसे के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई.

ग्रामीणों ने जताई चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के इस मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, ऐसे में यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *