Click Here
Click Here
Click Here

जेपीएससी परीक्षार्थी से बरही में लूटपाट, मारपीट कर ओवरब्रिज के पास फेंका

Hazaribagh: जेपीएससी परीक्षा देने जा रहे एक युवक के साथ लूटपाट और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. कोडरमा के शिव...

Barhi
जेपीएससी परीक्षार्थी

Hazaribagh: जेपीएससी परीक्षा देने जा रहे एक युवक के साथ लूटपाट और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. कोडरमा के शिव मोहल्ला निवासी धीरज कुमार ने बरही थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार, धीरज कुमार रविवार सुबह डुमरी में परीक्षा देने जा रहे थे और बरही में बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक इनोवा गाड़ी में सवार 4-5 लोगों ने खुद को परीक्षार्थी बताकर उन्हें साथ ले लिया. कुछ दूरी जाने के बाद बदमाशों ने वाहन मोड़कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

ओवरब्रिज के पास फेंककर फरार हो गए आरोपी

आरोप है कि बदमाशों ने सोने की अंगूठी, लॉकेट, मोबाइल फोन और करीब दो हजार रुपये नकद लूट लिए. विरोध करने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया और तिलैया ओवरब्रिज के पास फेंककर फरार हो गए. पीड़ित ने किसी तरह पुलिस से संपर्क किया. मामले में थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: झारखंड की ‘अबुआ आवाज’ बिहार तक: वेदांत कौस्तव ने CM सम्राट चौधरी और उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *