Click Here
Click Here
Click Here

महिला आरक्षण बिल पर सियासत गरम: कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, 25 अप्रैल को रांची में ‘महाआक्रोश मार्च’

Ranchi: संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. भाजपा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन के रवैये...

Mahakrosh March
बैठक में शामिल प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू व अन्य

Ranchi: संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. भाजपा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन के रवैये को “महिला विरोधी” बताते हुए पूरे देश में आक्रोश का माहौल बताया है. इसी कड़ी में झारखंड भाजपा ने 25 अप्रैल को रांची में विशाल आक्रोश मार्च निकालने का ऐलान किया है.

मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक निकाला जाएगा मार्च

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अहम बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया. तय हुआ कि यह मार्च मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक निकाला जाएगा, जिसमें रांची सहित रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा समेत छह जिलों से हजारों महिलाओं की भागीदारी होगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विपक्ष ने देश की नारी शक्ति के साथ किया अन्याय

बैठक के बाद आदित्य साहू ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर विपक्ष ने देश की नारी शक्ति के साथ अन्याय किया है. उनके मुताबिक, कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ रहा है और जब-जब मौका मिला, पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को कमजोर करने का काम किया.

उन्होंने कहा कि शाह बानो केस का उदाहरण कांग्रेस के “महिला विरोधी रवैये” को दर्शाता है, जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटकर कानून बनाया गया. साथ ही तीन तलाक कानून का विरोध और महिला नेतृत्व को लेकर कथित संकीर्ण सोच का भी जिक्र किया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि देशभर में महिलाओं के बीच कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ गहरा आक्रोश है, जो अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से 25 अप्रैल के आक्रोश मार्च में शामिल होने की अपील की.

यह भी पढ़ें: जेपीएससी परीक्षार्थी से बरही में लूटपाट, मारपीट कर ओवरब्रिज के पास फेंका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *