हादसे के 40 घंटे बाद भी रेलवे ट्रैक जाम, प्लांट के अंदर ही फंसी मालगाड़ी

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट के कोल गेट को तोड़कर मालगाड़ी द्वारा स्कॉर्पियो को घसीटे जाने की...

Railway track
दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट के कोल गेट को तोड़कर मालगाड़ी द्वारा स्कॉर्पियो को घसीटे जाने की घटना के 40 घंटे बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो अब भी रेलवे ट्रैक पर ही फंसी हुई है, जिसके कारण ट्रैक पूरी तरह जाम है. इस अवरोध की वजह से मालगाड़ी भी वापस नहीं लौट पा रही है और वह पावर प्लांट के कोल गेट के अंदर ही खड़ी है.

उचित मुआवजा मिलने पर ही हटेगी गाड़ी- वाहन मालिक

इस गतिरोध के बीच वाहन मालिक अमरदीप ने स्पष्ट कर दिया है, कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे वाहन को ट्रैक से नहीं हटाएंगे.​ दूसरी ओर, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डीवीसी के जीएम (एचआर) एए कुजूर ने बताया कि रेलवे के अधिकारी वाहन हटाने के विषय में वाहन मालिक से लगातार बातचीत कर रहे हैं, ताकि परिचालन सामान्य हो सके.

वाहन हटने के बाद परिचालन सामान्य होने पर ही पावर प्लांट को रैक से कोयला की सप्लाई की जा सकेगी. मामले पर स्थानीय थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने कहा कि वाहन मालिक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अभी तक थाने में कोई विधिवत आवेदन नहीं दिया गया है. फिलहाल, ट्रैक जाम होने से परिचालन बाधित है और प्रबंधन मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटा है.

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर भाजपा का हल्ला बोल: 25 अप्रैल को रांची में गूंजेगी नारी शक्ति की हुंकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *