झारखंड के बिल्डर्स बिहार में करें निवेश, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का उठाएं लाभ: विवेक कुमार सिंह

Ranchi: बिहार के रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और घर खरीदारों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से रांची...

Ranchi: बिहार के रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और घर खरीदारों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से रांची में रेरा बिहार से रूबरू कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बिहार रेरा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने झारखंड के बिल्डरों को संबोधित करते हुए उन्हें बिहार के विकास में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि बिहार में भू-सम्पदा प्रक्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है, जिसका लाभ बिल्डर्स और आम जनता दोनों को उठाना चाहिए.

सुगम पंजीकरण के लिए फिल्टर व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान विवेक कुमार सिंह ने बताया कि रेरा बिहार ने प्रमोटरों और बिल्डरों की सुविधा के लिए एक प्रभावी फिल्टर व्यवस्था लागू की है. यदि प्रमोटर सभी आवश्यक कागजात सही ढंग से जमा करते हैं, तो प्राधिकरण पंजीकरण देने में बेहद उदार और सहयोगी रवैया अपनाता है. इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवेदन के समय किसी को तकनीकी कठिनाई न हो.

Also Read: दफादार-चौकीदार पंचायत की डीसी से शिष्टाचार मुलाकात, समस्याओं व विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा सर्वोपरि

अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि रेरा बिहार न केवल बिल्डरों को सहयोग दे रहा है, बल्कि घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए भी पूरी तरह कटिबद्ध है. उन्होंने चेतावनी दी कि ग्राहकों के साथ होने वाले किसी भी अन्याय या धोखाधड़ी से प्राधिकरण सख्ती से निपटेगा.

झारखंड रेरा ने भी की सराहना

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के विकास आयुक्तअजय कुमार सिंह ने बिहार रेरा के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि झारखंड रेरा को भी इसी तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *