SIP में पैसा कितनी तेजी से बढ़ता है ? समझिए 7-5-3-1 नियम

NEWS DESK: आज के दौर में म्यूचुअल फंड (mutual funds )निवेश लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है. खासकर SIP (Systematic...

NEWS DESK: आज के दौर में म्यूचुअल फंड (mutual funds )निवेश लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है. खासकर SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए लोग धीरे-धीरे निवेश करना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इसमें एक साथ बड़ा पैसा लगाने की जरूरत नहीं होती.

हालांकि, कई लोगों को यह समझने में दिक्कत होती है कि इसमें कितना रिटर्न मिलेगा और कितने समय में पैसा बढ़ेगा. इसी को आसान बनाने के लिए 7-5-3-1 नियम का इस्तेमाल किया जाता है.

क्या है SIP का 7-5-3-1 नियम ?

इस नियम के अनुसार, SIP में लंबी अवधि तक निवेश करने पर पैसा अलग-अलग समय में अलग-अलग दर से बढ़ सकता है.
लगभग 1 साल में करीब 10% तक रिटर्न मिल सकता है
3 साल में करीब 30% तक बढ़त हो सकती है
5 साल में लगभग 50% तक रिटर्न संभव है
7 साल में निवेश दोगुना भी हो सकता है

यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह केवल एक अनुमान है. वास्तविक रिटर्न बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है.

उदाहरण के माध्यम से समझिए

अगर कोई व्यक्ति हर महीने 5,000 रुपये SIP में निवेश करता है, तो 7 साल में उसका कुल निवेश लगभग 4.2 लाख रुपये होगा. 7-5-3-1 नियम के अनुसार, यह रकम बढ़कर करीब 8 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. हालांकि, यह आंकड़ा बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है.इसी तरह, 5 साल में यह निवेश लगभग 6 लाख रुपये तक पहुंच सकता है, जबकि 3 साल में यह करीब 2.3 से 2.5 लाख रुपये के आसपास हो सकता है. एक साल के निवेश में रिटर्न सीमित रहता है.

SIP का असली फायदा लंबी अवधि में मिलता है. निवेशकों को धैर्य रखना जरूरी है, क्योंकि समय के साथ ही कंपाउंडिंग का फायदा बढ़ता है और निवेश मजबूत बनता है.

ALSO READ: 10वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, CBSE सेकेंड बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *