Simdega: जिले में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है. बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस गठबंधन को निशाने पर लिया. सिमडेगा परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी.
विमला प्रधान का बयान
पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो चुका था. अब जब इसके संशोधन बिल को लोकसभा में पेश किया गया, तो राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देखकर कांग्रेस गठबंधन चिंतित हो गया और इसके लागू होने में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है.
Also Read: लोकायुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति मामले में High Court में हुई सुनवाई
महिलाओं की भागीदारी पर जोर
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं और भाजपा चाहती है कि राजनीति में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित हो. इसी उद्देश्य से महिला आरक्षण बिल को संशोधन के साथ पेश किया गया.
कांग्रेस पर लगाया आरोप
विमला प्रधान ने आरोप लगाया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से घबराकर कांग्रेस संशोधित महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रही है और महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण में रोड़ा बन रही है.
