झारखंड के शहरों और गांवों को रोशन करेंगी स्मार्ट सोलर हाई मास्ट लाइट, 50 करोड़ की योजना मंजूर

RANCHI: झारखंड सरकार राज्य के सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों और ग्रामीण इलाकों को रोशन करने के लिए हाई-टेक सौर ऊर्जा परियोजना शुरू करने...

RANCHI: झारखंड सरकार राज्य के सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों और ग्रामीण इलाकों को रोशन करने के लिए हाई-टेक सौर ऊर्जा परियोजना शुरू करने जा रही है. झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (जरेडा) ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये के टर्नकी प्रोजेक्ट का टेंडर जारी किया है. इस योजना की खासियत यह है कि लाइटें सौर ऊर्जा से संचालित होंगी और पूरी तरह स्मार्ट व ऑटोमैटिक होंगी.

आधुनिक तकनीक से लैस होगा सिस्टम, GPS से होगी निगरानी
इस प्रोजेक्ट के तहत 60 वॉट एलईडी वाली सोलर हाई मास्ट लाइटिंग सिस्टम लगाए जाएंगे. इनमें नई पीढ़ी की बैटरी तकनीक का इस्तेमाल होगा, जो ज्यादा टिकाऊ और तेजी से चार्ज होने वाली है. साथ ही, अधिकारी एक जगह से ही मॉनिटरिंग कर सकेंगे कि लाइटें चालू हैं या नहीं. हर सिस्टम में GPS लगाया जाएगा, जिससे चोरी रोकने और सटीक लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिलेगी.

5 साल तक कंपनी करेगी रखरखाव
सरकार ने इस योजना में गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया है. अनुबंध के अनुसार, सप्लाई और इंस्टॉलेशन करने वाली कंपनी को 5 साल तक इन लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभानी होगी. इससे खराब लाइटों की मरम्मत के लिए पंचायतों और नगर निकायों को परेशानी नहीं होगी.

ALSO READ: गैंगस्टर हत्याकांड: केवल बढ़ रही इनाम की राशि, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी बनी चुनौती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *