झारखंड में तपिश चरम पर, मौसम विभाग ने जारी किया तूफान और बारिश का अलर्ट

रांची: झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह...

Weather
झारखंड में बढ़ेगा तापमान

रांची: झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह 9 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

तीन लोगों की मौत, लू की आशंका

संताल और कोयलांचल क्षेत्र में गर्मी और लू के कारण तीन लोगों की मौत की खबर है. मृतकों में देवघर, दुमका और गिरिडीह के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. हालांकि, प्रशासन ने अभी तक लू से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

26 अप्रैल से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र के अनुसार 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं. इस दौरान आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

ऑरेंज अलर्ट: इन जिलों में ज्यादा असर

26, 27 और 28 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा, गरज और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इसका असर देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में ज्यादा रहेगा.

Read Also: सांसद जी! बोकारो पहले से ही यातायात को लेकर है पिछड़ा, एयरपोर्ट पर नजर नहीं लगाइए प्लीज

येलो अलर्ट: पूरे राज्य में सतर्कता

26, 27, 29 अप्रैल से 1 मई तक राज्य के अन्य हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पलामू सबसे गर्म, कई जिलों में 40°C पार

शनिवार को पलामू सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 44.6 डिग्री के करीब पहुंच गया. रांची और हजारीबाग में 40.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा सरायकेला 42.6, पश्चिमी सिंहभूम 42.4, गोड्डा 41.9, कोडरमा 41.6, बोकारो 41.2, गुमला 40.6 और पूर्वी सिंहभूम में 40.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Read Also:  हजारीबाग के दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और ट्रक के बीच पिसी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

रांची में टूटा अप्रैल का रिकॉर्ड

रांची में इस बार अप्रैल की गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 2022 में जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री था, वहीं इस बार यह 40.8 डिग्री तक पहुंच गया है.

40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल से 1 मई तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा.

गर्मी से राहत, लेकिन खतरा बरकरार

हालांकि मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *