भीषण गर्मी में राहत की सांस, रांची में नगर निगम के प्याऊ बने सहारा

Ranchi: चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच रांची नगर निगम की पहल लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है....

Ranchi: चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच रांची नगर निगम की पहल लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है. शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए गए अस्थायी सराय, यानी विश्राम स्थल सह प्याऊ, इन दिनों राहगीरों, ऑटो चालकों और आम नागरिकों के लिए सुकून का ठिकाना बन गए हैं. तेज गर्मी से परेशान लोग यहां कुछ पल रुककर ठंडा पानी पी रहे हैं और राहत महसूस कर रहे हैं.

प्रमुख स्थानों पर बनाई गई व्यवस्था

शहर के व्यस्त चौक चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों के किनारे बनाए गए ये प्याऊ न केवल प्यास बुझा रहे हैं, बल्कि सेवा और मानवता का संदेश भी दे रहे हैं. खासकर दिन के समय जब तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब ये स्थल लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बन रहे हैं. कई जगहों पर बैठने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे लोग कुछ देर आराम कर सकें.

Also Read: पर्यावरण सेवा सप्ताह के तहत लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट द्वारा किरण पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण

मजदूरों और चालकों को बड़ी राहत

ऑटो चालक, रिक्शा चालक और दिहाड़ी मजदूर जैसे लोग, जिन्हें दिनभर धूप में काम करना पड़ता है, उनके लिए ये प्याऊ किसी वरदान से कम नहीं हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की यह पहल सही समय पर उठाया गया कदम है, जिससे आम जनजीवन को काफी राहत मिली है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *