रेशम से चमकेगा भविष्य : झारखंड के युवाओं के लिए चाईबासा में करियर का सुनहरा मौका

– एक साल में सीखें सेरीकल्चर, बुनाई और प्रिंटिंग के हुनर, 60 सीटों पर नामांकन शुरू, मैट्रिक पास युवा 26 मई तक...

– एक साल में सीखें सेरीकल्चर, बुनाई और प्रिंटिंग के हुनर, 60 सीटों पर नामांकन शुरू, मैट्रिक पास युवा 26 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, सरकारी प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का मौका

Ranchi: झारखंड के युवाओं के लिए रेशम उद्योग में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है. राज्य के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय ने चाईबासा स्थित ‘झारखंड रेशम तकनीकी विकास संस्थान’ में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रेशम उद्योग की तकनीकी जानकारी देकर उन्हें रोजगार योग्य बनाना और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है. सरकार की इस पहल से राज्य के युवाओं को पारंपरिक रेशम उद्योग से जुड़कर रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग में सनसनी: दंदाहा नदी से दो युवती और एक युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में आक्रोश

60 सीटों पर नामांकन, 26 मई अंतिम तिथि

संस्थान में तीन अलग-अलग ट्रेडों के लिए कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं. इनमें से सेरीकल्चर में 40 सीटें, रेशम बुनाई में 10 सीटें और रेशम रंगाई एवं छपाई में 10 सीटें शामिल हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2026 तय की गई है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता और उम्र सीमा तय

सभी कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) पास निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगीच

यह भी पढ़ें : 7 दिन में कागज दुरुस्त करो वरना जब्ती तय! बच्चों को ढोने वाले वाहनों पर RTA का ‘सख्त एक्शन’

हेल्पलाइन भी जारी

आवेदन प्रक्रिया या कोर्स से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग के दूरभाष नंबर 0651-2281111 पर संपर्क कर सकते हैं. यह सुविधा कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *