पीएम मोदी ने लिखा पत्र : कहा- ‘लोकतंत्र के मंदिर में विजय ध्वज फहराने का बेहतरीन अवसर, बनाएंगे विकसित बंगाल’

PM Modi wrote a letter: पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया. 29 अप्रैल को...

PM Modi wrote a letter: पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया. 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगालवासियों के नाम एक पत्र और एक ऑडियो संदेश जारी किया है. पीएम मोदी ने पत्र में लिखा- “पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है. यहां की युवाशक्ति हो या नारीशक्ति, हमारे किसान भाई-बहन हों, श्रमिक या फिर कारोबारी, सभी ‘विकसित बंगाल’ के लिए संकल्पित हैं. मैंने इस पत्र में उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं.”

यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार खत्म : बंगाल में अंतिम चरण में 142 सीटों पर डाले जाएंगे वोट, भाजपा और टीएमसी के बीच तीखी राजनीतिक लड़ाई

बंगाल में मिला अपार स्नेह : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान ने इतिहास रचा है. उन्होंने बंगाल के लोगों से 29 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आह्वान किया. यह लोकतंत्र के मंदिर में विजय की ध्वज फहराने का बेहतरीन अवसर है. उन्होंने सभी के साथ मिलकर बंगाल को विकसित बनाने की बात कही, जिसे उन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ बताया. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान डाले गए हैं, जिसमें रिकॉर्ड 92.15 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जबकि विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई आएंगे.

यह भी पढ़ें : सरायकेला: दलमा सेंचुरी में सेंदरा पर्व पर विशु शिकार, चीतल हिरण बने निशाना, वन विभाग बोला – “इस वर्ष शिकार नहीं हुआ”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *