Click Here
Click Here

हजारीबाग ट्रिपल मर्डर: इंसानियत शर्मसार, सरकार सख्त—दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

हजारीबाग: हजारीबाग के मोरांगी, पौता में हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यह घटना न सिर्फ...

हजारीबाग: हजारीबाग के मोरांगी, पौता में हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यह घटना न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि समाज को शर्मसार करने वाली भी है. इस निर्मम हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है और जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हाल में दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. मंत्री ने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, खुलेंगे कई राज

तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है, जिससे घटना की परतें खुल सकेंगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: एक नव प्रोन्नत डीएसपी समेत 11 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांफसर-पोस्टिंग 

पीड़ित परिवार के साथ सरकार

डॉ. अंसारी ने बताया कि वे लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर हाल में न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ितों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *