Ranchi: सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने की. बैठक में अलग-अलग विभागों के अधिकारी शामिल हुए. सबसे पहले महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार ने सभी का स्वागत किया. इसके बाद पिछली तिमाही में हिंदी के इस्तेमाल को लेकर क्या काम हुआ, उसकी जानकारी दी गई. निदेशक ने कहा कि हिंदी का इस्तेमाल सिर्फ नियम के लिए नहीं, बल्कि काम को आसान बनाने के लिए जरूरी है. उन्होंने सभी कर्मचारियों से कहा कि रोज के काम जैसे नोटशीट, पत्र और ई-ऑफिस में ज्यादा से ज्यादा हिंदी का उपयोग करें.
यह भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट: 15 प्रस्ताव पर लगी मुहर, राजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति, अरगोड़ा समेत 3 नए फ्लाईओवर को मिली मंजूरी
माला कुमारी की दो किताबों का लोकार्पण
इस मौके पर धोरी क्षेत्र की अधिकारी माला कुमारी की दो किताबों ‘स्त्री: संघर्ष से सिंहासन तक’ और ‘बालगीत: गीतमाला’ का लोकार्पण भी किया गया. बैठक में अच्छा काम करने वाले कई विभागों को सम्मानित किया गया. इनमें बरका-सयाल क्षेत्र, केंद्रीय अस्पताल रामगढ़, गांधी नगर अस्पताल समेत कई विभाग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड से 4 किलो गांजा के साथ गिरिडीह का युवक गिरफ्तार, संबलपुर से रांची के रास्ते ले जा रहा था खेप
