Click Here
Click Here
Click Here

आपके पास पक्का घर नहीं है तो झारखंड सरकार एक मौका दी है, कैंप में करें आवेदन

Ranchi: रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डो में रहने वाले वैसे लोग जिनके पास पक्का घर नहीं है उन्हें पक्का घर...

Ranchi: रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डो में रहने वाले वैसे लोग जिनके पास पक्का घर नहीं है उन्हें पक्का घर बनाने का एक और मौका मिला है. लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)- 2.0 की शुरूआत हो गई है. रांची नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए कैंप लगाकर आवेदन जमा लेने की तैयारी की है. इसके लिए 30 अप्रैल से 7 मई तक विभिन्न वार्डों में कैंप लगाया जाएगा,जहां सभी 53 वार्डों के लोग अपना आवेदन जमा कर सकेंगे. आवेदकों को आवेदन के साथ निर्धारित कागजात जमा करने होंगे.

आवेदक के परिवार के नाम कहीं पक्का मकान नहीं होना चाहिए

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

योजना के तहत सिर्फ वहीं व्यक्ति आवेदन कर सकता है, जिनके पास देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं है. आवेदन महिला या पुरुष परिवार के मुखिया के नाम से होगा. इसमें पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल होंगे. आवेदक का आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए. वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होने पर ही आवेदन कर सकते हैं.

जमीन के सभी कागजात और होल्डिंग नंबर देना जरुरी

आवेदन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज, परिवार की फोटो, होल्डिंग नंबर का रसीद और शपथ पत्र देना होगा.

जानिए आपके वार्ड का कैंप कब कहां लगेगा

02 मई: वार्ड 13, 14, 46 – वार्ड कार्यालय, बहुबाजार चुटिया
वार्ड 06, 08 – सामुदायिक भवन, क्लिनिक
वार्ड 15, 16, 17 – कर्बला चौक, निगम कार्यालय
04 मई: वार्ड 25, 26 – कार्तिक उरांव चौक
वार्ड 27, 28, 29 – सेल्टर हाउस, मधुकम
वार्ड 24, 43 – दुर्गा मंदिर, कडरू

वार्ड 30, 32, 33, 34 – सामुदायिक भवन, टंगरा टोली
05 मई: वार्ड 37, 38, 39, 40 – जगन्नाथपुर आश्रयगृह
वार्ड 41, 42, 49 – बिरसा चौक, पार्षद कार्यालय
वार्ड 35 – पार्षद कार्यालय
06 मई: वार्ड 44, 45, 48 – आश्रय गृह, एजी मोड़, डोरंडा
वार्ड 18, 19 – दुर्गा मंदिर, वर्धमान कंपाउंड
वार्ड 09, 10 – तिरिल तालाब, सामुदायिक भवन
07 मई: वार्ड 20, 21, 22, 23 – नागा बाबा खटाल चौक

वार्ड 47 – वार्ड कार्यालय
वार्ड 36 – राजकीयकृत मध्य विद्यालय, पुंदाग
वार्ड 31 – बिरला मैदान, रातू रोड
वार्ड 50, 51 – पार्षद कार्यालय, सिंह मोड़
वार्ड 52, 53 – हटिया चौक के पास

नगर निगम ने पात्र लोगों से समय पर आवेदन करने की अपील की है ताकि योजना का लाभ मिल सके.

ALSO READ: HC ने कहा-निलंबन अवधि का पूरी वेतन तभी मिलेगा जब कर्मचारी पूरी तरह दोषमुक्त हो जाए 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *