48 घंटे में ही पुलिस ने सुलझाया मर्डर केस : नदी किनारे पत्थर गुफा से मिला था शव, 4 आरोपी गिरफ्तार

Khunti : खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर...

Khunti : खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. लापता युवक का शव नदी किनारे पत्थर की गुफा से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सायको थाना क्षेत्र के बाड़ेडीह बलंगा गांव निवासी बुद्धदेव मुंडा उर्फ बुधु मुंडा पिछले दो दिनों से लापता था. 26 अप्रैल को उसका शव बलंगा नदी के किनारे पत्थर गुफा में छिपा हुआ मिला. घटना की गंभीरता को देखते हुए खूंटी पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें : NewsWave Breaking: ट्रेजरी लीक पर तकनीक का पहरा, वित्त विभाग में 77 नए पदों के साथ डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक

क्या थी हत्या की वजह?

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में 24 अप्रैल की रात करीब 9 बजे गांव में ही लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुद्धदेव मुंडा की हत्या कर दी गई. इसके बाद सबूत छिपाने के इरादे से शव को नदी किनारे पत्थर की गुफा में छुपा दिया गया.

क्या-क्या बरामद हुआ?

पुलिस ने घटनास्थल से खून लगे पत्थर और मिट्टी बरामद किया है, जो जांच में अहम सबूत माने जा रहे हैं. मामले को लेकर सायको थाना में केस दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें : हलवाई की एक गलती से बना ओडिशा का मशहूर छेना पोड़ा, आज भगवान जगन्नाथ के प्रिय भोग में शामिल

कार्रवाई में शामिल टीम

कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सायको थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक सहित कई पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *