NewsWave Breaking: ट्रेजरी लीक पर तकनीक का पहरा, वित्त विभाग में 77 नए पदों के साथ डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक

Ranchi: झारखंड के वित्त विभाग ने ट्रेजरी संचालन में सेंधमारी और गड़बड़ियों को जड़ से खत्म करने के लिए डिजिटल किलाबंदी की...

Ranchi: झारखंड के वित्त विभाग ने ट्रेजरी संचालन में सेंधमारी और गड़बड़ियों को जड़ से खत्म करने के लिए डिजिटल किलाबंदी की तैयारी कर ली है. हालिया ट्रेजरी घोटालों से सबक लेते हुए विभाग के पूरे ढांचे में आमूल-चूल परिवर्तन की कवायद शुरू हो गई है.

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली प्रशासी पदवर्ग समिति ने प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट को हाई-टेक बनाने के लिए 77 नए पदों के सृजन की हरी झंडी दे दी है. इस समिति के सदस्य विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना विकास विभाग के सचिव हैं. यह अनुशंसा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट के सुदृढ़ीकरण के लिए की गई है.

37 पदों का सरेंडर

इस मास्टर प्लान के तहत विभाग न केवल पुराने 37 पदों को सरेंडर कर रहा है, बल्कि उनकी जगह अत्याधुनिक तकनीकी विशेषज्ञों की तैनाती की जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी खजाने की निगरानी को फुल-प्रूफ बनाना और मानवीय हस्तक्षेप को कम कर पारदर्शिता लाना है.

तकनीकी विशेषज्ञों की तैनाती

समिति की अनुशंसा के अनुसार पीएमयू में संविदा के आधार पर 20 पद भरे जाएंगे, जिनमें 16 प्रोग्रामर और 3 असिस्टेंट प्रोग्रामर शामिल हैं. वहीं बाह्य स्रोत के माध्यम से 48 पदों पर सॉफ्टवेयर विशेषज्ञों की भर्ती होगी, जिनमें सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर, आईटी सिक्योरिटी मैनेजर और डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं.

Also Read: सावधान! बिना ग्लव्स-मास्क और रजिस्ट्रेशन के अब नहीं बिकेगा रोड-साइड फूड

संविदा आधारित पदों का विवरण

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट में संविदा पर आधारित 20 पदों का सृजन किया गया है.

• प्रोग्रामर 16

• असिस्टेंट प्रोग्रामर 03

• डाटा एंट्री ऑपरेटर 01

बाह्य स्रोत से पदों का सृजन

पीएमयू में बाह्य स्रोत आधारित 48 पदों का सृजन किया गया है.

• सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर 14

• जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर 14

• सॉफ्टवेयर टेस्टर 02

• मोबाइल एप डेवलपर 02

• डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर 02

• आईटी सिक्योरिटी मैनेजर 02

• आईटी मैनेजर 04

• हेल्प डेस्क मैनेजर 04

• सॉफ्टवेयर ट्रेनर 02

• कंटेंट राइटर 02

अन्य निदेशालयों में पद सृजन

पेंशन और लेखा निदेशालय में चार पद सृजित किए गए हैं.

• एमआईएस ऑफिसर 01

• डाटा एनालिस्ट 02

• हेल्प डेस्क मैनेजर 01

कोषागार और संस्थागत वित्त निदेशालय में भी पद सृजित किए गए हैं.

• एमआईएस ऑफिसर 01

• डाटा एनालिस्ट 02

• हेल्प डेस्क मैनेजर 01

अंकेक्षण निदेशालय में भी पद सृजित किया गया है.

• एमआईएस ऑफिसर 01

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *